अपने बेटे की हत्या में उप्र विधान परिषद सभापति की दूसरी पत्नी गिरफ्तार


उप्र विधान परिषद के सभापति रमेश यादव की दूसरी पत्नी मीरा को पुलिस ने अपने बेटे अभिजीत (21) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी का दावा है कि महिला ने बेटे की हत्या की बात कुबूल की है। मीरा ने पुलिस को बताया है कि शनिवार देर रात में शराब के नशे में धुत अभिजीत ने उन्हें गालियां दीं और मारपीट की। विरोध पर वह हाथापाई पर उतर आया, जिसके बाद मीरा ने अभिजीत का सिर दो बार दीवार से लड़ा दिया। फिर दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी थी।