अप्राकृतिक संबंध के बाद समलैंगिक मामा-भांजे ने की बच्ची की हत्या



मुरादनगर में बच्ची की हत्या के बाद एक मस्जिद की छत पर शव रखने के मामले का पर्दाफाश कर पुलिस ने मामा-भांजे को गिरफ्तार किया है। दोनों बच्ची के ही दूर के खानदान वाले हैं और समलैंगिक है। लंबे समय से बच्ची को निशाना बना रखा था।

छह अक्टूबर को खेलने के बहाने कमरे में ले गया था बच्ची को1छह अक्टूबर की दोपहर पौने एक बजे बच्ची अपने चार वर्षीय भाई के साथ दुकान पर गई थी। उसने भाई को फ्रूटी दिलाई और खुद चिप्स लिया। बच्ची ने भाई को घर भेजकर पड़ोसी के घर के बाहर बैठकर चिप्स खाने लगी। इसी दौरान शीबू आया और उससे कहा कि उनके घर में मौजूद एक बच्ची उसके साथ खेलना चाहती है। बच्ची अंदर गई तो शीबू उसे मुजीब के कमरे में ले गया। यहां शीबू ने उससे दुष्कर्म किया और मुजीब ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। बच्ची शोर न मचाए, इसलिए उसका मुंह दबा दिया। दिन में करीब दो बजे दोनों ने नाड़े से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।