आप कार्यकर्ता की जलाकर हत्या जबरन समलैंगिक शादी के लिए दबाव बनाने पर ली जान

साहिबाबाद थाना क्षेत्र में चार अक्टूबर की रात को विटारा ब्रेजा कार में आप कार्यकर्ता की जलाकर हत्या जबरन समलैंगिक रिश्ता बनाने की वजह से की गई थी। पांच अक्टूबर की सुबह गाड़ी जली हुई मिली थी। पुलिस ने गाड़ी से जला हुआ कंकाल बरामद किया था। मामले का पर्दाफाश कर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 4.85 लाख रुपये, मृतक का आइफोन, पासपोर्ट, आइकार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड की रसीद, पर्स, घटना में प्रयुक्त स्कूटी व पेट्रोल की बोतल बरामद की है।