उप्र के रायबरेली स्थित हरचंदपुर रेलवे स्टेशन से मात्र दो सौ मीटर दूर न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) बुधवार सुबह छह बजकर चार मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में इंजन और उसकी आठ बोगियां बेपटरी होकर इधर-उधर जा गिरीं। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 42 लोग घायल हो गए।