पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड : 19 दिन से फरार 1 लाख ईनामी ओलंपियन पहलवान सुशील को धर दबोचा, साथी अजय भी पकड़ा गया
छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार को 6 दिन के लिए दिल्ली पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस ने दिल्ली कोर्ट से 12 दिन की कस्टडी मांगी थी। सुशील कुमार और साथी अजय को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी के ही मुंडका इलाके से रविवार सुबह ही गिरफ्तार किया था।