Showing posts with label श्रमिक स्पेशल. Show all posts
Showing posts with label श्रमिक स्पेशल. Show all posts

मजदूरों से किराया न लें, जब तब ट्रेन-बस न मिल जाए, तब तक शेल्टर-खाना दें सरकारें: सुप्रीम कोर्ट

घर जाने के लिए दाे महीने से दर-दर भटकते मजदूराें की मदद के लिए गुरुवार काे सुप्रीम काेर्ट काे आदेश जारी करना पड़ा। काेर्ट ने आदेश दिया कि प्रवासी मजदूरों से ट्रेन या बस का किराया न वसूला जाए। यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान मजदूरों को खाना-पानी मुहैया करवाना राज्य सरकार और रेलवे की जिम्मेदारी हाेगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ये निर्देश केंद्र नहीं, बल्कि राज्य सरकारों के लिए हैं।


मुंबई से गोरखपुर के लिए रवाना हुई श्रमिक स्पेशन ट्रेन, पहुंची राउरकेला

ट्रेन आठ राज्यों को क्रॉस करते हुए ओडिशा पहुंची, मुंबई से चली श्रमिक स्पेशल गोरखपुर जानी थी, पहुंची राउरकेला

50 के दशक का गाना- "
जाना था जापान, पहुंच गए चीन समझ गए न।" कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई से गोरखपुर के लिए रवाना हुई श्रमिक स्पेशन ट्रेन के साथ। ट्रेन को पहुंचना था गोरखपुर। लेकिन पहुंच गई 738 किमी दूर ओडिशा के राउरकेला।


मजदूरों को घर भेजने के लिए रेलवे अगले 10 दिन में राेज 260 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा


रेलवे अगले 10 दिन में राेज 260 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। विभिन्न राज्यों में फंसे 36 लाख प्रवासी मजदूर इनके जरिये घर पहुंच सकेंगे। अभी तक 35 लाख मजदूर स्पेशल ट्रेनों से घर पहुंच चुके हैं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि 4 दिन से रोज 260 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं।


श्रमिक स्पेशल ट्रैन : दिल्ली से 9 स्पेशल ट्रेनों में 10,800 यात्री रवाना