कर चोरों पर विभाग ने कसा शिकंजा
नई दिल्ली : व्यापार एवं कर विभाग ने कर चोरों पर सख्ती शुरू कर दी है। खासकर, त्योहारों को देखते हुए विशेष तैयारी की गई है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। मगर, कर चोरों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विभाग के अनुसार, वित्त वर्ष की इस तिमाही में राजस्व बढ़ने का ज्यादा संभावनाएं होती हैं। दिवाली व इसके आसपास के समय दिल्ली में सामान्य से काफी ज्यादा व्यापार होता है। ऐसे में कुछ व्यापारी अधिक लाभ के लिए जीएसटी नियमों का पालन नहीं करते हैं।
