Showing posts with label लापरवाही के कारण. Show all posts
Showing posts with label लापरवाही के कारण. Show all posts

डॉक्टरों की लापरवाही : प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में छोड़ी पट्टी


कस्तूरबा गांधी अस्पताल के चार डॉक्टरों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज


दिल्ली के कस्तूरबा गांधी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला की आंत काटनी पड़ी। दरअसल, डॉक्टरों ने प्रसव के दौरान महिला के पेट में पट्टी छोड़ दी थी। इस कारण उनके पेट में संक्रमण फैल गया। इसी बीच दर्द रहने के बावजूद पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लोक नायक अस्पताल में जांच के बाद महिला के पेट में पट्टी होने की बात पता चली।
मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर जामा मस्जिद थाना पुलिस ने चार डॉक्टर सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ लापरवाही से किसी की जान को खतरे में डालने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।


एक और श्रमिक घोटाला : फर्जी श्रमिकों के नाम पर विभाग में 100 करोड़ रुपये का घोटाला


दिल्ली सरकार के श्रम विभाग में निर्माण क्षेत्र से जुड़े फर्जी श्रमिकों के नाम पर 100 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इस घोटाले के खिलाफ विभाग के अधिकारी बुधवार को लामबंद हुए। आरोप है कि निर्माण क्षेत्र से जुड़े मजदूर संगठनों ने बड़ी संख्या में फर्जी निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण श्रम विभाग में करवाया और इन्हें अलग-अलग मद में भुगतान किया गया।