Showing posts with label मौत. Show all posts
Showing posts with label मौत. Show all posts

सांस लेने में तकलीफ हुई तो पहुंचे सरकारी अस्पताल, बेड नहीं मिला तो फर्श पर किया ECG इलाज, मौत

सांस लेने में तकलीफ हुई तो MGM सरकारी अस्पताल पहुंचे। संसाधन की कमी के कारण बेड नहीं मिला तो फर्श पर किया ECG इलाज, इस आभाव से मरीज की जान चली गई।

परिवार के साथ मिलकर असली ईद मनाऊंगा, लेकिन बस के सफर में 29 साल के मजदूर की तबीयत बिगड़ी, रायपुर में मौत

मुंबई से हावड़ा जाने निकले 29 साल के मजदूर की तबीयत बिगड़ी, रायपुर में मौत
रायपुर के टाटीबंध में एक मज़दूर की मौत हो गई। इसका नाम हिफजुल रहमान (29) था। ईद के दिन झोली में ख़ुशी लेकर निकला था कि हावड़ा में घर परिवार के लोगों के साथ मिलकर असली ईद मनाऊंगा, लेकिन मुंबई से बस के सफर ने उसकी ताकत इतनी छीन ली, कि जब वो रायपुर पहुंचा, तो सड़क के किनारे पहले बैठ गया, फिर सिर को पकड़ा और फिर लेट गया। इसके बाद उठ ही नहीं सका।


मासूम की जान लेने वाला बिजली का खंभा किस विभाग का, नहीं पता

ज्योति नगर इलाके में करीब एक साल पहले बिजली के खंभे में करंट लगने से नौ साल की बच्ची संजना की मौत हो गई थी।

अब तक यह पता नहीं चल पाया कि उक्त बिजली का खंभा किस विभाग का था। मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से एफआइआर की कॉपी और स्टेटस रिपोर्ट की है। वहीं, ऊर्जा सचिव और पीडब्ल्यूडी के सचिव से छह हफ्ते के भीतर फिर से रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश जारी किया है। क्योंकि, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पीडब्ल्यूडी और बिजली वितरण करने वाली कंपनी बीवाइपीएल से जवाब मांगा था, लेकिन दोनों के जवाब में सवाल अनुत्तरित ही रह गया।