Showing posts with label भावपूर्ण पत्र. Show all posts
Showing posts with label भावपूर्ण पत्र. Show all posts

लंदन में इलाज करा रहे अभिनेता इरफान खान का भावपूर्ण पत्र



कुछ महीने पहले अचानक मुझे पता चला था कि मैं न्यूरोएन्डोक्राइन कैंसर से ग्रस्त हूं। मैंने पहली बार यह शब्द सुना था। खोजने पर पाया कि मेरे इस बीमारी पर बहुत ज्यादा शोध नहीं हुए हैं, क्योंकि यह एक दुर्लभ शारीरिक अवस्था का नाम है और इस वजह से इसके उपचार की अनिश्चितता ज्यादा है। अभी तक अपने सफर में मैं तेज-मंद गति से चलता चला जा रहा था। मेरे साथ मेरी योजनाएं, आकांक्षाएं, सपने और मंजिलें थीं। मैं इनमें लीन बढ़ा जा रहा था कि अचानक टीसी ने पीठ पर टैप किया, 'आपका स्टेशन आ रहा है, प्लीज उतर जाएं।'