बिहार की घटना, तीन साल पहले लड़के से हुआ था प्रेम, परिजनों ने दी सजा, राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान, एसपी को भेजा पत्र
दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करना और उसके साथ भाग जाने की कड़ी सजा एक युवती को भुगतनी पड़ी। परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने बीते गुरुवार को युवती को शीशम के एक पेड़ से बांध दिया। दिनभर युवती कड़ी धूप में पेड़ से बंधी रही। इधर, इस मामले पर बिहार राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।
