Showing posts with label बहुत ख़ास खबर. Show all posts
Showing posts with label बहुत ख़ास खबर. Show all posts

आधार कार्ड ई-केवाईसी की मदद से तुरंत जारी होगा नि:शुल्क पैन कार्ड

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को पैन के तत्काल आवंटन की सुविधा शुरू की। इसमें आधार कार्ड-धारकों को ई-केवाईसी की मदद से तुरंत पैन कार्ड जारी होगा। आवेदकों को ई-पैन नि:शुल्क जारी किया जाएगा।

3 डीम्ड संस्कृत यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तौर पर मान्यता: [संसद]


संसद ने सोमवार को 3 डीम्ड संस्कृत यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तौर पर मान्यता देने वाला विधेयक मंजूर किया। लोकसभा में मंजूर बिल राज्यसभा से भी पास हो गया। इनमें राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ और राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ तिरुपति शामिल हैं।


31 मार्च तक पैन और आधार को लिंक कराना अनिवार्य: [आयकर विभाग]

अब तक 17.58 करोड़ पैन आधार से लिंक नहीं

आयकर विभाग ने कहा है कि 31 मार्च तक पैन और आधार को लिंक कराना अनिवार्य है। विभाग के मुताबिक लोग 567678 या 56161 पर एसएमएस या विभाग की वेबसाइट से आधार-पैन लिंक करा सकते हैं। ऐसा न करने पर पैन निष्क्रिय हो जाएगा।

मातृत्व अवकाश : 84 दिन की जगह 182 दिनों का अवकाश मिलेगा -[श्रम मंत्री संतोष गंगवार]

केंद्र ने मातृत्व अवकाश पर अहम निर्णय लिया है। मातृत्व अवकाश की अवधि 12 हफ्ते से बढ़ाकर 26 हफ्ते कर दी गई है। यानी 84 दिन की जगह 182 दिनों का अवकाश मिलेगा। यह जानकारी श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने ट्वीट करके दी है। इस दौरान महिला कर्मचारी के वेतन में कोई कटौती नहीं होगी।


कोरोनावायरस का असर: चीन में बढ़रही पति-पत्नी के बीच तलाक की नौबत

कोरोनावायरस का असर: इटली में इंटरनेट ट्रैफिक 70% तक बढ़ा

कोरोनावायरस अब शादीशुदा दंपतियों के बीच तलाक की वजह बनने लगा है। सुनने में अजीब है, लेकिन यह सच है। दरअसल, चीन का शिचुआन प्रांत जहां इस जानलेवा वायरस का आतंक है, वहां एक माह में 300 से ज्यादा दंपतियों ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना के कारण ज्यादातर लोग घरों में कैद हैं। इसके चलते पति-पत्नी में विवाद के मामले बढ़ने लगे हैं। इससे उनके बीच तलाक की नौबत आ गई है।


सफल लोगों का काम आसान दिखता है, लेकिन उसके पीछे कठिन संघर्ष होता है


सीख- कई बार किसी सफल व्यक्ति को देखकर लगता है कि सफलता पाना तो बहुत अासान है, लेकिन लोग उस सफलता को पाने के लिए उसके संघर्ष को नहीं देख पाते हैं। चित्रकार और युवती की कहानी से समझें-


एशिया का पहला इंटर जेंडर हैंड ट्रांसप्लांट : युवती को लगे हैं पुरुष के हाथ, अब पहचान नहीं सकते कि युवती को लगे हैं पुरुष के हाथ

दोनों हाथ खोए तो ढाई साल पहले श्रेया को पुरुष के हाथ लगाए, अब ढाई साल बाद श्रेया के शरीर ने इन हाथों को अपना लिया

दुर्घटना में दोनों हाथ खो चुकी पुणे की श्रेया सिद्दनागौड़ा को डॉक्टरों ने पुरुष के हाथ ट्रांसप्लांट करने की बात कही एक पल वह चौक गई, लेकिन कोई और रास्ता नहीं था, इसलिए उन्होंने सहमति जाता दी श्रेया बताती हैं, ‘नए हाथ बड़े, सांवले और भारी थे। कलाइयां चौड़ी थीं, अंगुलियां पुरुषों की तरह थीं। बाल भी काफी थे।’ अब ढाई साल बाद श्रेया के शरीर ने इन हाथों को अपना लिया है। हाथों का रंग श्रेया के शरीर से मेल खाता है। इन पर बाल नहीं हैं। ये अधिक कोमल हैं। श्रेया की मां सुमा बताती हैं, ‘कोई भांप नहीं सकता कि ये पुरुष के हाथ हैं।’ इस बदलाव से डॉक्टर भी अचंभित हैं।