Showing posts with label दिल्ली फ्रंट. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली फ्रंट. Show all posts

शराब पीना मौलिक अधिकार नहीं, विशेष सुविधा के बदले 70 प्रतिशत का विशेष कोरोना शुल्क लगाया : दिल्ली सरकार

राजधानी में शराब के सभी ब्रांडो की एमआरपी पर 70 प्रतिशत का स्पेशल कोरोना शुल्क लगाने पर दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट में कहा कि शराब का व्यापार और उसका उपभोग करना मौलिक अधिकार नहीं है। 
हैऔर सरकार के पास इसकी विक्री को नियमित करने का अधिकार है। सरकार ने कहा कि शराब के सभी
ब्रांडो की एमआरपी पर 70 प्रतिशत का विशेष कोरोना शुल्क इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि वह जनता
को एक विशेष सुिवधा उपलब्ध करा रही है।

चाची की सूचना पर दिल्ली महिला आयोग ने १६ वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया

दिल्ली महिला आयोग ने १६ वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया। आयोग को यह सूचना 181 पर कॉल करके पीड़िता की चाची ने दी। 


राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज, 24 घंटे में रिकॉर्ड 1024 नए केस, 13 की कोरोना से मौत

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1024 नए केस दर्ज अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जबकि दिल्ली में कुल 1 हजार मामले पूरे होने में 41 दिन का समय लगा था।


दिल्ली में 24 घंटे में बढ़े 792 मरीज, 15 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या



दिल्ली में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ते जा रहा है। सरकार के अनुसार दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 4462 बेड है। वहीं, 429 आईसीयू बेड, 343 वेंटिलेटर और 2632 ऑक्सीजन समर्थित बेड उपलब्ध है। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 5716 की क्षमता है। वहीं, दिल्ली के 50 बिस्तर से अधिक वाले निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में भी 20 प्रतिशत बेड पर कोरोना मरीजों को इलाज होगा।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नए कानून 1 सितंबर से लागू : अब मौके पर चुकाना होगा जुर्माना भुगतान, नहीं होगी कोई नरमी

दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब आप मौके पर जुर्माना भुगतान करके कोर्ट जाने से बच सकेंगे। लेकिन दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माने में किसी तरह की नरमी से इनकार कर दिया है। 

दिल्ली में नए नियम लागू होने के बाद से सभी चालान चाहे वो ट्रैफिक पुलिस कर रही हो या परिवहन विभाग, सभी कोर्ट के किए जा रहे थे। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को कोर्ट जाना होता था या फिर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ऑनलाइन चालान व्यवस्था में जुर्माने का भुगतान करना होता है। उसके लिए चालक के वाहन या ड्राइविंग से जुड़े कागजात जब्त किए जाते हैं। नई अधिसूचना अगले दो दिन में जारी होने के बाद अगर तय जुर्माना राशि मौके पर देने को तैयार हैं तो वहीं मामला खत्म हो जाएगा। नियम तोड़ने पर सख्त जुर्माने का प्रावधान केंद्र सरकार ने करके 63 सेक्शन के प्रावधान 1 सितंबर से लागू कर दिए। जो भी चालान उससे पहले सेक्शन 177 में 100 रुपए के किए जाते थे, सब पहली बार में 500 और दूसरी बार में 1500 रुपए कर दिए। अभी चालान कोर्ट का होने की वजह से कागजी खानापूर्ति भी अधिक करनी पड़ रही थी जिसे लेकर ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त एनएस बुंदेला ने भास्कर से कहा कि सरकार से साथ मामला उठा रहे हैं। नई अधिसूचना में जो शक्तियां अधिकारियों को दी है, उसके हिसाब से परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल सेक्शन 177 में 500 रुपए व दूसरी बार में 1500 रु. का जुर्माना कर सकेंगे।