हैदराबाद | भारतीय और जनसेना पार्टी के सदस्यों ने गुरुवार को 1857 में आजादी की पहली लड़ाई की 161वीं साल गिरह मनाई। इस मौके पर लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना के हैदराबाद स्थित विश्व के सबसे बड़े तिरंगे झंडे को सलामी दी। यह तिरंगा 3 मार्च 2015 को पहली बार हैदराबाद में फहराया गया था।