Showing posts with label चंदे का हिसाब-किताब. Show all posts
Showing posts with label चंदे का हिसाब-किताब. Show all posts

जिसने भी आम आदमी पार्टी के मुखिया से चंदे का हिसाब-किताब मांगा, उसे हटा दिया गया

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के अप्रवासी भारतीय (एनआरआइ) सेल के पूर्व सह संयोजक डॉ. मुनीश रायजादा ने अमेरिका के शिकागो से प्रेस नोट जारी कर पार्टी के चंदा अभियान (आपका दान, राष्ट्र का निर्माण) पर सवाल खड़े किए हैं। इस चंदा अभियान की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में तालकटोरा स्टेडियम से की थी। मुनीश रायजादा ने आरोप लगाया कि जिसने भी केजरीवाल से चंदे के पैसे का हिसाब-किताब मांगा, उसे पार्टी से अलग कर दिया गया।