Showing posts with label अधिकतम तीन घंटे. Show all posts
Showing posts with label अधिकतम तीन घंटे. Show all posts

ताजमहल में निर्धारित समय से अधिक समय तक रुके पर्यटकों को दूसरा टिकट लेना होगा।



ताजमहल पर रविवार से सैलानी अधिकतम तीन घंटे तक ही रुक सकेंगे। उनका यह समय टिकट हाथ में आते ही शुरू हो जाएगा। बच्चों के प्रवेश के लिए जीरो वैल्यू टिकट लेना अनिवार्य होगा। लौटते वक्त गेटों पर टिकट चेक होगा। निर्धारित समय से अधिक समय तक रुके पर्यटकों को दूसरा टिकट लेना होगा।

टिकट गुम होने पर भी ऐसा ही करना होगा। इसीलिए, पर्यटकों को स्मारक भ्रमण के दौरान टिकट सहेजकर रखना होगा। ताजमहल में भीड़ के दबाव को कम करने के लिए अब ताज में सैलानियों के रुकने के समय को कम किया जा रहा है।