जुए की लत ने ली दो जान: लेनदारों ने गहने छीने, पति-पत्नी ने की खुदकुशी

जुआ खेलने के दौरान कुछ लोगों ने कर्ज दिया और फिर ब्याज की मोटी रकम जोड़कर दोगुना रकम वसूल करने गहना और स्कूटी युवक से छीन लिए। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी दौरान पत्नी ने भी फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी।