परिवहन विभाग: हेलमेट का वजन 1 किलो 200 ग्राम से ज्यादा हुआ तो 1 हजार का, निर्माता कंपनी को भी 2 लाख का जुर्माना

अब परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस व नापतौल विभाग के सहयोग से विशेष जांच अभियान के दौरान हेलमेट का वजन भी चैक करवाएगा। यदि किसी वाहन चालक के पास 1 किलो 200 ग्राम से ज्यादा वजन का हेलमेट मिला तो उस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।