अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, लुब्रीकेंट ऑयल कंपनी की आड़ में अवैध धंधा


नई दिल्ली : नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक विदेशी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर दिल्ली-एनसीआर से 9650 किलो अवैध रसायन एसिटिक एनहाईड्राइड बरामद किया गया है। इस रसायन का प्रयोग हेरोइन को परिष्कृत करने में किया जाता है। आरोपितों की पहचान अफगानी नागरिक शमसुद्दीन करीम जादा, प्रतीक शुक्ला और हिमांशु राणा के रूप में हुई है। वे लुब्रीकेंट ऑयल कंपनी की आड़ में अवैध धंधा कर रहे थे। गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।