जहांगीरपुरी इलाके में झुग्गी खाली कराने को लेकर हुए विवाद में किरायेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग झुग्गी मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमले में मृतक के तीन बेटे भी घायल हो गए। मृतक की पहचान पतिराम (61) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
