हरियाणा में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली युवती और एसआइ की हत्या


करनाल नारी निकेतन से रोहतक कोर्ट में गवाही देने आई युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुरक्षा में तैनात एसआइ ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी गोलियों से छलनी कर दिया। रोहतक के हिसार रोड की रहने वाली युवती ने पिछले साल सिंहपुरा के युवक से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। तब वह नाबालिग थी। उसे करनाल के नारी निकेतन में रखा गया था। इसी प्रकरण में युवती के पति व ससुर जेल में बंद हैं।