आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इस्तेमाल से फेसबुक पर झूठी और भ्रामक खबरों पर लगाम की तैयारी

सॉफ्टवेयर के दम पर फेक न्यूज पर लगाम की तैयारी


जुकरबर्ग जिस टेक्नोलॉजी के भरोसे यह दावा कर रहे हैं, उसका नाम है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता। एआइ से युक्त मशीनें कुछ मानकों के आधार पर फैसला लेने में सक्षम होती हैं। इसका इस्तेमाल चिकित्सा से लेकर हथियार बनाने तक हर क्षेत्र में हो रहा है। इसी एआइ के इस्तेमाल से फेसबुक पर झूठी खबरों पर लगाम की तैयारी है। फेसबुक की टीम ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है, जो खबरों की विश्वसनीयता को जांचने में सक्षम होगा।