सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर मांगा जवाब


नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम (एससी-एसटी एक्ट) में किए गए हाल के संशोधनों पर जवाब देने को कहा है। इन संशोधनों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। जस्टिस एके सीकरी और अशोक भूषण की खंडपीठ ने केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से 26 अक्टूबर तक जवाब देने के लिए कहा। मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।