रायबरेली में लगे प्रियंका वाड्रा की गुमशुदगी के पोस्टर


रायबरेली: लोकसभा क्षेत्र रायबरेली की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका वाड्रा की गुमशुदगी के पोस्टर रविवार रात शहर और ग्रामीण आंचलों में चिपकाए गए हैं। पोस्टर किसने और क्यों चिपकाए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। रायबरेली संसदीय सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं और उनकी पुत्री प्रियंका वाड्रा इस सीट पर कांग्रेस की प्रभारी हैं। सोमवार सुबह शिवगढ़ के ओसाह और भवानीगढ़ चौराहों पर प्रियंका वाड्रा के लापता होने सहित अन्य कई स्लोगन वाले पोस्टर चिपके मिले। बाद में स्थानीय लोगों ने ही पोस्टर फाड़ दिए।