दुनियाभर के अपराधियों को खोजने वाले अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन ‘इंटरपोल’ के प्रेसीडेंट मेंग होंगवेई (64) फ्रांस से अपने मुल्क चीन रवाना होने के बाद लापता हो गए हैं। वह फ्रांसीसी शहर लियोन से 29 सितंबर को रवाना हुए थे। लियोन में ही इंटरपोल का मुख्यालय है।