दुश्मन देशों की खतरनाक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने वाली रूस की वायु रक्षा प्रणाली एस-400 अब भारत की सळ्रक्षा करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में शुक्रवार को सालाना बैठक में एस-400 ट्रायंफ सिस्टम खरीदने पर मुहर लग गई।
रूस पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अमेरिकी काटसा कानून को देखते हुए दोनों पक्षों ने करार को मीडिया के सामने लाने से परहेज किया है। वहीं, अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह सौदे को लेकर अड़ियल रवैया नहीं अपनाएगा और इसे प्रतिबंध से छूट देने पर विचार करेगा।
