दिल्ली की हवा में जहर, प्रदूषण के लिए पराली जिम्मेदार, एयर इंडेक्स 300 से ऊपर


नई दिल्ली: दिल्ली की हवा में बुधवार को और जहर घुल गया। अब यह खराब से बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। मंगलवार रात से ही दिल्ली का एयर इंडेक्स 300 से ऊपर चल रहा है। एनसीआर के अधिकतर जिलों में भी पिछले दो दिनों से इसी स्तर की हवा में लोग सांस ले रहे हैं। ऐसे में अब ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के अगले चरण के प्रावधान लागू करने की तैयारी हो रही है। ग्रेप के तहत डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।