जापानी तकनीकी मदद से एम्स बनेगा पर्यावरण मित्र, बिजली की खपत होगी 30 फीसद कम


नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली की तरफ से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता से प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत संस्थान जापान के साथ मिलकर ऐसी तकनीक अपना रहा है, जिससे न सिर्फ बिजली की खपत को बचाया जा सकेगा, बल्कि वातावरण में कार्बन डायऑक्साइड के उत्सर्जन को भी कम किया जा सकेगा। एम्स की तरफ से कहा गया है कि वह अपनी बिजली की खपत 30 फीसद तक कम करेगा। इसके लिए बुधवार को जापान के नेडो और एम्स के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।