‘राष्ट्र निर्माण से पहले व्यक्तित्व निर्माण आवश्यक है।’-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

जागृति रेल यात्र के यात्री दल को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र निर्माण से पहले व्यक्तित्व निर्माण आवश्यक है।
उन्होंने यात्र के आयोजकों से कहा कि इस यात्र को आंदोलन के रूप में बदलने की जरूरत है। वहीं, यात्र में शामिल युवा उद्यमियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वापस जाने के बाद प्रत्येक यात्री पांच युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करे।
देश में उद्यमिता की चेतना जागृत करने के लिए 500 युवाओं का दल देशाटन पर निकला है। जागृति सेवा संस्थान की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर 24 दिसंबर को मुंबई से शुरू हुई यात्र आमंत्रण के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंची थी। इस दौरान युवा यात्रियों ने राष्ट्रपति भवन में एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया। नाटक के माध्यम से संस्थान की 10 वर्षो की यात्र के बारे में बताया गया।