इस 45वें विश्व पुस्तक मेले
में कई जानी मानी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। इनमें नृत्य, गायन और रंगमंच आदि क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल होंगे।इस मेले का शुभारंभ सुबह 11 बजे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे। प्रख्यात पर्यावरणविद् सुनीता नारायण और देश में यूरोपीय संघ के राजदूत टोमाश कोजलौस्की विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
आयोजित कार्यक्रमों में मशहूर नृत्यांगना सोनल मानसिंह, लोक गायिका मालिनी अवस्थी की प्रस्तुतियों सहित सिंधी, गुजराती, पंजाबी, संस्कृत व मैथिली में भी पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम होंगे।
