'आईएच-10 केटी फ्रीवे' विश्व में सबसे अधिक चौड़ा है।
दुनियाका सबसे चौड़ा हाईवे टेक्सास में, 25 से अधिक लेन हैं वाहन चलाने के लिए
अमेरिकी राज्य टेक्सास का स्टेट हाईवे 'आईएच-10 केटी फ्रीवे' विश्व में सबसे अधिक चौड़ा है। दोनों तरफ आने-जाने के लिए इसमें 25 से अधिक लेन हैं। 12 मेन, 8 फीडर और 6 मैनेज लेन हैं। वे दूसरे इंटरकनेक्ट से भी जुड़ती हैं, इससे वाहन चालकों को दूसरे हाईवे पर जाने की सुविधा मिलती है। वैसे यह हाईवे 133 किमी लंबा है, लेकिन उत्तरी ह्यूस्टन क्षेत्र में चौड़ाई सबसे अधिक है।