चोलुला के पिरामिड का आधार (नीव) गिजा के पिरामिड से चार गुना और वॉल्यूम में दुगुने ज्यादा बड़ा है। ये एज्टेक टेम्पल में कई परतों में बने हैं। दूर से देखने पर ये टेम्पल से ज्यादा प्राकृतिक पहाड़ जैसा नजर आता है। स्थानीय लोग इसे मानव निर्मित पहाड़ कहते हैं। ऊंचाई 66 मीटर और चौड़ाई 450 मीटर है। आर्कियोलॉजिस्ट का अनुमान है कि यह 300 ईसा पूर्व में बना होगा।