डॉक्टर से धोखाधड़ी : 75 करोड़ लोन दिलाने के नाम पर सवा चार करोड़ की ठगी, जालसाज अरेस्ट

आर्थिक अपराध शाखा ने करोड़ों रुपये का लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक जालसाज को अरेस्ट किया है। आरोपी ने एक डॉक्टर से 75 करोड़ रुपये लोन दिलाने के बहाने सवा चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।