तय समय पर होंगी नीट व जेईई, एनटीए ने जारी की गाइडलाइन, कोरोना के लक्षण मिले तो आइसोलेशन रूम में होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने साफ कर दिया है कि नीट-यूजी तय 13 सितंबर और जेईई मैन 1 सितंबर से 6 सितंबर तक होगी। एनटीए ने कोरोना को देखते हुए दोनों परीक्षाओं को लेकर गाइडलाइन भी वेबसाइट एनटीएडॉटएसीडॉटइन पर जारी की है।