गुड़गांव बस स्टैंड के पास ऑटो चालक किराया लेने के बहाने युवक से मोबाइल व नकदी छीनकर फरार

गुड़गांव बस स्टैंड के पास ऑटो चालक एक सवारी से किराया लेने के बहाने रुपए व मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़ित युवक ने ऑटो चालक को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो का नंबर नोट कर मुकदमा दर्ज कर लिया।