ट्रेडिंग में बरतें सावधानी : इस दौर में सिर्फ जांची-परखी कंपनियों के शेयर में लगाएं पैसा, सोना-चांदी से सुरक्षित होता है पोर्टफोलियो

निवेशकों को बाजार में अस्थिरता को देखते हुए सावधानी से ट्रेडिंग करना चाहिए। उन्हें यह समझना चाहिए कि निफ्टी का पीई उच्च स्तर पर है। इसलिए कभी भी दांव उलटा पड़ सकता है।

सोना, चांदी से सुरक्षित होता है पोर्टफोलियो
रिटेल निवेशकों को अच्छी कंपनियों के शेयर्स के अलावा म्यूचुअल फंड, सोने और चांदी में भी निवेश करना चाहिए। इनमें तुलनात्मक रूप से कम जोखिम होता है।