विकास दुबे का साथी साधु बन रह रहा था बालगोविंद दुबे, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे के साथी और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश बालगोविंद दुबे को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि बालगोविंद को चित्रकूट से गिरफ्तार किया गया है।