विदेश भेजने के 3 मामलों में 58 लाख की धोखाधड़ी, 5 एजेंटों पर केस दर्ज

विदेश भेजने के तीन मामलों में 58 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच एजेंटों पर केस दर्ज किया गया। माजरा रोडान गांव के गौरव ने शिकायत दी है कि उसने कनाडा में स्टडी वीजा के लिए एजेंट के साथ बात की। उसने एजेंट द्वारा बताए गए बैंक खाता में 5 लाख 50 हजार रुपए जमा करवाए।