दिल्ली दुष्कर्म : 12 वर्षीय बच्ची का धारदार हथियार से सिर, पेट, गर्दन समेत गुप्तांगों पर करीब 1 दर्जन जगहों पर वार

12 वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। धारदार हथियार से करीब एक दर्जन से अधिक जगहों पर बच्ची पर वार किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सिर में में फैक्चर और चोट, पेट कई जगहों पर फटा हुआ तथा गुप्तांगों पर भी चोट के निशान है।

निर्भया की मां ने कहा, बच्चियां घर में भी सुरक्षित नहीं : दिल्ली दुष्कर्म पीड़िता निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि घर में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियाें में कानून का खाैफ नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि इंसाफ जल्दी हाे।

पश्चिम बिहार थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ यौन शोषण करने वाला और जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।