नैस्कॉम ने कहा कि आदेश ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में स्टेम स्किल (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) की कमी है। इसकी भरपाई करने का काम एच1-बी और एल 1 जैसे अल्पकालिक गैर प्रवासी वीसाधारक करते हैं। नैसकॉम ने यह भी कहा कि अमेरिका में कम्प्यूटर व्यवसायों में बेरोजगारी दर जनवरी की 3% की तुलना में मई में घटकर 2.5% रह गई थी। इसके बावजूद एच1-बी वीसाधारकों को रोकना गलत फैसला कहा जा सकता है।
