दिल्ली: कोरोना संक्रमितों का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1877 केस और 65 मौत

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण का नया रिकॉर्ड सामने आया है। आज कोरोना से किसी भी एक दिन में हुई मौत का भी यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 34687 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण मरने वालों का आंकड़ा 1085 पर पहुंच चुका है।