सिलेंडर ब्लास्ट में बच्चे की मौत, तीन घायल, पूरा घर क्षतिग्रस्त


दक्षिणी दिल्ली : संगम विहार इलाके में शुक्रवार शाम खाना बनाते गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में सात साल के मासूम धरमपाल की मौत हो गई जबकि उसके पिता बाबा (60) मां शीला देवी (55), और बहन सोनाली (13) घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया है।