दिवाली से पहले पटाखे जलाने से दिल्ली की हवा में घुला जहर, बिगड़ी हवा


दिवाली पर दिल्ली की हवा कैसी होगी, इसका नजारा बुधवार को ही देखने को मिल गया। सुप्रीम कोर्ट से पटाखे जलाने की अनुमति क्या मिली, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में मंगलवार रात भी खूब पटाखे छोड़ दिए गए। नतीजा, एयर इंडेक्स 328 जा पहुंचा। न सिर्फ पीएम 10 और पीएम 2.5 के स्तर में इजाफा हुआ बल्कि नाइट्रोजन डाईआक्साइड का स्तर भी कई क्षेत्रों में सामान्य से काफी अधिक रहा।