खरीदारी में कैशलेस : एटीएम से दैनिक नकदी निकासी की सीमा आधी की एसबीआइ ने


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) ने डेबिट कार्ड के जरिये एटीएम से नकदी निकासी की सीमा घटाकर 20,000 रुपये कर दी है। अभी तक यह सीमा 40 हजार रुपये थी। यह निर्णय 31 अक्टूबर से प्रभावी होगा। एसबीआइ मुख्यालय ने इसकी जानकारी दी है।