नई दिल्ली: चालू खाता घाटा (सीएडी) को काबू रखने और गिरते रुपये को थामने के इरादे से सरकार आने वाले दिनों में कुछ और कदम उठा सकती है। वित्त मंत्रलय के सूत्रों ने भरोसा जताया है कि आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में सुधार आएगा। उनके इस भरोसे की बुनियाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास रहने की उम्मीद पर टिकी है।
