मोबाइल की सनक:- मोबाइल व इंटरनेट की लत से खतरे में रिश्ते


मोबाइल व इंटरनेट के अधिक इस्तेमाल के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। एम्स के अध्ययन में पता चला कि हर दूसरा युवा मोबाइल की लत से पीड़ित है। इसमें खास बात यह सामने आई कि 13.4% लोगों ने माना है कि मोबाइल तकनीक की लत में वे इस कदर जकड़े कि उन्होंने रिश्तों या अवसर को खतरे में डाला या उसे खो दिया। इनमें से ज्यादातर युवा हैं। सकारात्मक बात यह है कि लोगों में मोबाइल से होने वाली व्यावहारिक लत के प्रति जागरूकता व समझ बढ़ रही है।