नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दिल्ली के बाहर भी कैंपस स्थापित करेगा। इसका फैसला प्रशासन ने सोमवार को कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में लिया है। कैंपस में विश्वस्तरीय कई लैब बनाई जाएंगी। छात्रों को शोध करने के लिए भी अच्छे विकल्प मिलेंगे। कुलपति एम जगदीश कुमार ने इसे सेटेलाइट कैंपस का नाम दिया है।
