रॉ के वरिष्ठ अफसर ने रची थी सीबीआइ निदेशक को फंसाने की साजिश

सीबीआइ के निदेशक आलोक वर्मा को झूठे मामले में फंसाने की साजिश में रॉ के वरिष्ठ अफसर


केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआइ के निदेशक आलोक वर्मा को झूठे मामले में फंसाने की साजिश में रॉ के वरिष्ठ अफसर सामंत कुमार गोयल की सक्रिय भूमिका थी। सीबीआइ के पास इसके पुख्ता सुबूत हैं। दरअसल, सीबीआइ अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ रिश्वतखोरी मामले में बिचौलिये की भूमिका निभाने वाले मनोज प्रसाद के साथ-साथ उसके भाई सोमेश प्रसाद को भी गिरफ्तार करना चाहती थी। मनोज प्रसाद को 16 अक्टूबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन सामंत गोयल ने फोन कर उस समय विदेश गए सोमेश को भारत आने से मना कर दिया था।