दरियादिली: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बिग बी ने कर्ज चुकाने के लिए एक और अहम कदम

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कभी समाजसेवा की जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते। बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ने एक और अहम कदम उठाते हुए कर्ज से परेशान किसानों को राहत पहुंचाने के लिए अपने अभियान का दूसरा चरण शुरू करने की घोषणा की है। अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के 850 किसानों के लिए 5.5 करोड़ रुपये की राशि देने की व्यवस्था करने की बात लिखी है। यह राशि पीड़ित किसानों के बैंकों को पहुंचाई जाएगी।