काला धन के खिलाफ मुहिम में तीन साल में डेढ़ गुना हुए करोड़पति करदाता


नई दिल्ली : काला धन के खिलाफ सरकार की मुहिम धीरे-धीरे असर दिखा रही है। सालाना एक करोड़ रुपये से अधिक आय वाले करदाताओं की संख्या तीन साल में डेढ़ गुना से ज्यादा हो गई है। आयकर विभाग के समक्ष एक करोड़ रुपये से अधिक आय बताने वाले व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या भी बढ़कर 8,344 हो गई है। वहीं आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले नए करदाताओं का आंकड़ा इस साल सवा करोड़ तक पहुंचने के आसार हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार, आकलन वर्ष (असेसमेंट ईयर) 207-8 के लिए कुल 4.98 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल हुए।